पंजाब 13 नवम्बर 2024* पाषर्द के भतीजे पर हमला करने वाले आरोपी विशाल की जमानत याचिका खारिज
अबोहर, 13 नवंबर (शर्मा/ सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में राजाराम पार्षद के भतीजे पर हमला करने वाले आरोपी विशाल कुमार के वकील ने जमानत याचिका दायर की और अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील व नगर थाना पुलिस ने दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पार्षद के भतीजे पर हमला करने वाले आरोपी विशाल की जमानत को खारिज कर दिया।
गौरतलब है कि नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी, एएसआई बलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने पार्षद राजाराम के भतीजे संदीप पर हमला करने वाले आरोपी विशाल कुमार पुत्र रामपाल वासी अजीमगढ़ व एक जुनाइल को काबू करने में सफलता हासिल की है। विशाल कुमार को आज न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की है। जबकि नाबालिग को जुनाईल कोर्ट फाजिल्का में पेश किया जायेगा। जानकारी अनुसार संदीप कुमार पुत्र सूरज राम वासी निकट डेरा बाबा नागा के बयानों पर उनपर कातिलना हमला करने के आरोप में मुकदमा नं.115, 5.11.24 भांदस की धारा 118 (1), 115 (2), 191 (3), 190 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
कौशाम्बी 28 सितम्बर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया24सितम्बर26*बायसी में “स्वच्छता ही सेवा” का दिखा असर: जान है तो ज़हान है – संदेश के साथ सड़क पर उतरा नगर पंचायत,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,