बाराबंकी*11/11/2024*साइबर अपराध व उसके बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन-*
*साइबर क्राइम थाना पुलिस, बाराबंकी द्वारा थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर, बाराबंकी में साइबर अपराध व उसके बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन-*
आज दिनांक 05/11/2024 साइबर क्राइम थाना पुलिस, बाराबंकी द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गनेशपुर, बाराबंकी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु अध्यापकों को साइबर अपराध व साइबर धोखाधड़ी से बचने के उपायों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई-
1. साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 पर कॉल करें अथवा साइबर अपराध पोर्टल की वेबसाइट https:// cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करें जिससे धनराशि खाते में होल्ड करायी जा सके।
2. बैंक द्वारा कभी भी के.वाई.सी. अपडेट कराने के लिए किसी से मोबाइल फोन से व्यक्तिगत जानकारी/ओटीपी/सीवीसी/पिन नम्बर नहीं मांगा जाता है। यदि कभी भी ऐसी कोई कॉल आए तो व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।
3. किसी भी वेबसाइट पर व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले अच्छी तरह से जांच कर लें। ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करने वाली कम्पनियों व सरकारी विभाग के कस्टमर केयर का नम्बर आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।
4. अज्ञात व्यक्ति/मोबाइल नम्बर द्वारा भेजे गए लिंक को क्लिक न करें।
5. किसी से पैसा प्राप्त करते समय अपनी यूपीआई आईडी/पासवर्ड न डालें, पैसा प्राप्त करते समय इसकी आवश्यकता नहीं होती है।
6. अपने सोशल मीडिया एकाउण्ट व बैंक खातों का पासवर्ड मजबूत बनाएं जिसमें नम्बर, अक्षर व चिन्ह तीनों हो, साथ ही टू-स्टेप वेरीफिकेशन लगाए रखें।
*साइबर पुलिस टीम-*
1. नि0 श्री आलोक कुमार वर्मा प्रभारी साइबर क्राइम थाना जनपद बाराबंकी।
2. हे०का० नीरज यादव टेक्निकल टीम क्राइम पुलिस थाना जनपद बाराबंकी
3. आरक्षी राजन यादव टेक्निकल टीम साइबर क्राइम थाना जनपद बाराबंकी।

More Stories
लखीमपुर खीरी26मई26* नेपाल बॉर्डर के पास सम्पूर्णानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
कानपुर नगर26मई26*लड़खड़ाती उम्मीदों के बीच हक की लड़ाई क़ायम
कानपुर नगर26मई26*थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में शिवराजपुर पुलिस ने किया भंडारा आयोजन