पंजाब11नवम्बर24*पोस्त सहित काबू किए गए व्यक्ति को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 11 नवंबर (सोनू/ शर्मा) : सदर थाना के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह ने पोस्त आरोपी गुरमेज सिंह पुत्र चानन सिंह वासी बंदीवाला, गट्टी रहीम के जिला फिरोजपुर को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि सदर थाना के प्रभारी दविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व टीम गांव आलमगढ़ में चैकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति संदिग्द अवस्था में आते दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसके थैले की तलाशी ली तो उससे 5 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान गुरमेज सिंह पुत्र चानन सिंह वासी बंदीवाला, गट्टी रहीम के जिला फिरोजपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर अबोहर में मुकदमा नं. 85, 8.11.24, 15, 21, 85 के तहत मामला दर्ज कर डयूटी मैजिस्ट्रेट सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
फोटो: 3 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,