पंजाब11नवम्बर24*जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक में विभिन्न समस्याओं पर हुआ विचार विमर्श
अबोहर, 11 नवंबर (सोनू/ शर्मा) : जर्नलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक कॉलेज रोड़ पर स्थित पंजाब सिटी के संपादक चंदन जुनेजा के प्रतिष्ठान पर प्रधान तेजिंदर सिंह खालसा की अध्यक्षता संपन्न हुई, जिसमें पत्रकारों के दरपेश आ रही विभिन्न मुश्किलों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन को बैठक व अन्य कार्यक्रम करने के लिए जुनेजा परिवार की ओर से अपना कार्यालय इस्तेमाल करने की पेश की, जिसका सभी ने स्वागत किया और जुनेजा परिवार के इस कार्य की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान तेजिंदर सिंह खालसा ने कहा कि पिछले लंबे समय से पत्रकारों की ओर से मांग की जा रही है कि उन्हें उनके कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाए, लेकिन पिछले कई सालों के दौरान विभिन्न पार्टियों की सरकारें आई और गई, लेकिन किसी ने पत्रकारों की इस मांग को किसी भी पार्टी ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि चंदन जुनेजा का डीएवी कॉलेज रोड़ के सामने (हनुमानगढ़ रोड़ पर) ऊपरी मंजिल पर कार्यालय बना हुआ है और श्री जुनेजा ने पत्रकार भाईचारे के लिए अपना कार्यालय उपलब्ध करवाने की बात कही है, जोकि वाकई काबिलेतारीफ कदम है और समूह पत्रकार भाईचारा चंदन जुनेजा की ओर से दिखाई गई इस दरियादिली का स्वागत करता है। इस दौरान समूह पत्रकार भाईचारे ने जुनेजा की इस कदम की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर रमेश कथूरिया, सत्यनारायण शर्मा क्राईम रिपोर्टर अबोहर, राज नरूला, शाम सुंदर सचदेवा, राघव नागपाल, जतिन धवन, दीपक मेहता, धर्मेन्द्र कुमार, अतुल आहूजा, प्रवीण जुनेजा, राजू शर्मा, अनिकेत भारद्वाज, रोहताश सोखल, प्रवीण जग्गा, बलकरण सिंह, सोनू सियाग आदि उपस्थित थे।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
कानपूर नगर २४ जून २०२६ * वर्दी के पीछे छिपा सेवाभाव: पनकी पुलिस ने पिलाया ‘गर्मी का अमृत जल’
नई दिल्ली24 JUNE 2026*संवाद आज, देहरादून में जुटेंगे दिग्गज, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी पढ़ें सुर्खियां
जयपुर२४ जून २०२६ * राजस्थान में मानसून एंट्री पर IMD अपडेट, जून के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधि में तेजी आने के मिले संकेत