मथुरा8नवंबर*आगामी 15 नवंबर 2024 को मथुरा वृंदावन में देव दीपावली का भव्य आयोजन 25 घाटों सहित विभिन्न यमुना घाटों पर किया जाएगा।
इस आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई संपन्न।
लक्ष्मी शर्मा की खास ख़बर यू पी आज तक से
बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश जारी किए गए, जिसमें साफ – सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा, पार्किंग, यातायात, गोताखोर, प्रकाश आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराना प्रमुख बिंदु रहे।
*देव दीपावली पर सुरक्षा के इंतेज़ाम* हेतु जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 25 घाट पर मुख्य रंगोली , साज सज्जा, दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। घाटों की सफाई व्यवस्था और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। देव दीपावली के दिन घाटों पर दीप प्रज्ज्वलन के दृष्टिगत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रहेगी जिनकी सुविधाओं हेतु अस्थायी शौचालय, एंबुलेंस और अग्निशमन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।
*प्रकाश व्यवस्था और ब्रांडिंग:* देव दीपावली के आयोजन को और भव्य बनाने के लिए सभी प्रमुख घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। देव दीपावली का आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व का है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण भी बनता है। यमुना के घाटों पर होने वाले दीप प्रज्ज्वलन का नजारा देखने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु और पर्यटक जुटते हैं। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी और घाटों की विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
More Stories
कानपुर नगर5जुलाई25*सरकारी तालाब की बेस कीमती जमीन पर किया जा रहा कब्जा लगातार
लखनऊ5जुलाई25*बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं की तीर्थ यात्रा की आस पूरी कराएगी योगी सरकार*
देहरादून5जुलाई25*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेत में धान रोपाई कर किसानों को किया नमन