पंजाब 06 नवम्बर 2024* श्रीगंगानगर रोड फाटक पर कब बनेगा पुल, लोग परेशान
अबोहर, 06 नवंबर (शर्मा/सोनू): श्रीगंगानगर रोड पर रेलवे फाटक बार-बार बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि रेल मंत्रालय द्वारा इस फाटक पर पुल पास हो चुका है लेकिन कुछ कारणों के चलते अभी तक फाटक पर पुल नहीं बन सका है। सुबह के समय स्कूली बच्चों को फाटक बंद होने के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समाजसेवी राजू चराया ने रेल मंत्री को प्रार्थना पत्र लिखकर गंगानगर अबोहर रेलवे फाटक पर पुल बनाने की मांग की है। इस मामले में एमपी सुखबीर बादल ने भी मुद्दा उठाया था लेकिन अभी तक मामला जस की तस है।
फोटो : 2 फाटक बंद होने से इंतजार करते लोग व राजू चराया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ30मई26*अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसाः मुख्यमंत्री*
कानपुर नगर30मई26*सी.डी.ओ. ने पनकी थाने की टंकी बदलने के दिए निर्देश*
कानपुर नगर30मई 2026 *जिंदा कारतूस व तमंचा के साथ युवक को किया गिरफ्तार*