वाराणसी03नवम्बर24*छट की तैयारी देखने पहुंचे महापौर और कैट विधायक*अस्सी घाट पर।
वाराणसी से प्राची रॉय की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी । छठ महापर्व की तैयारी को देखने के लिए महापौर अशोक तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव एवं नगर निगम के अधिकारी अस्सी घाट पर निरीक्षण करने पहुंचे।
नाव पर सवार होने के बाद सभी सुरक्षा के मानकों का ध्यान न देते हुए बिना लाइफ जैकेट के ही निरीक्षण पर निकल गए। इसे देख घाट पर मौजूद नविकों ने भी प्रश्न खड़ा किया।
बोट पर करीब 30 लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी लाइव जैकेट नहीं पहना इतना ही नहीं नगर निगम नाव को सीएनजी बनाने का अभियान चला रही है। जिस नाव पर निगम के अधिकारी और महापौर बैठे वह भी सीएनजी युक्त नहीं था।
महापौर अशोक तिवारी ने घाट पर निरीक्षण करके अधिकारियों को जल्द से जल्द घाट को ठीक करने की हिदायत दी है। उन्होंने अपर नगर आयुक्त से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने की बात कही है।
महापौर अशोक तिवारी ने कहा इस बार गंगा का जलस्तर काफी धीरे घटा नगर निगम की पूरी टीम लगी हुई है। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि दो दिनों में घाट को छठ महापर्व के लिए तैयार कर लिया जाए।

More Stories
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *डीएम ने हरी झंडी दिखाकर जाँच एवं उपचार रथ को किया रवाना,
पूर्णिया बिहार 3 सितंबर26 *राजकीय पॉलिटेक्निक में लगा रोजगार का महाकुंभ, 530 युवाओं को मिला जॉब*
पूर्णिया, 3 सितम्बर 26*मध्यस्थता अभियान 3.0 की तैयारी तेज, जिला जज के निर्देश पर न्यायिक अधिकारियों की अहम बैठक*