कौशाम्बी03नवम्बर24*29 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन*
*आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल 1582 मरीजों का उपचार किया गया*
*कौशाम्बी* प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद कौशाम्बी में 3 नवम्बर को 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 46 चिकित्साधिकारी व 123 पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी लगायी गयी थी आरोग्य स्वास्थ्य मेले में विभिन्न रोगो से ग्रसित कुल 1582 मरीजों का चिकित्सको द्वारा उपचार किया गया एवं 14 मरीजों को जिला संयुक्त चिकित्सालय मंझनपुर कौशाम्बी संदर्भित किया गया
आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सफल बनाने के लिए नोडल अधिकारी तथा अपर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो मे आरोग्य स्वास्थ्य मेले के निरीक्षण हेतु जिम्मेदारी दी गयी है डा0 संजय कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सेलरहा पश्चिम शमसाबाद एवं उदहिन खुर्द का निरीक्षण किया तथा उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 केडी सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शहजादपुर का निरीक्षण किया उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एचपी मणि ने प्रा.स्वास्थ्य केन्द्र, गौसपुर का निरीक्षण किया डा0 एचपी मणि ने बताया कि समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है उप मुख्य चिकित्सा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियो ने भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो का निरीक्षण किया साथ ही मेले मे कुल 47 गोल्डेन कार्ड भी बनाये गये है

More Stories
हरदोई ११ फरवरी २६ * धामापुर फ्लाईओवर पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक सुरक्षित; मौके पर जुटी भीड़, बाद में पहुँची पुलिस
अयोध्या ११ फरवरी २६ * सिटी पब्लिक स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय INTER HOUSE SPORTS LEAGUE 2025-2026 का आज 11/02/2026 को हुआ समापन
सुल्तानपुर ११ फरवरी २६ * पं. दीनदयाल के सपनों को साकार कर रही सरकार : डॉ एमपी सिंह