वाराणसी03नवम्बर24*पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर वसूला गया जुर्माना
वाराणसी के गोलगड्डा चौराहे पर यातायात माह के तीसरे दिन एसीपी कोतवाली डॉ ईशान सोनी के नेतृत्व में सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में फाल्स नंबर प्लेट वाले वहां चालकों का चालान किया गया। एसीपी ने इस दौरान तीन सवारी करने वालों को भी रुकवाया और चलाना करवाया और उन्हें दोबारा ट्रिपलिंग न करने की वार्निंग दी।
गोलगड्डा चौराहे पर आज बाइकर्स की फाल्स नंबर प्लेट, ट्रिपलिंग और हेलमेट की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान अभी तक पिछले 2 घंटे में 200 से अधिक लोगो का गलत नंबर प्लेट और बिना हेलमेट के लोगों का चालान किया गया है। उन्हें इस बात की वार्निंग दी जा रही है कि दोबारा ऐसे पाए जाने पर उनके वाहन को सीज कर दिया जाएगा।

More Stories
बांदा 8 सितंबर 26*मझीबा सानी में बारिश का कहर: 100 से अधिक मकान गिरे, बेघर हुए सैकड़ों परिवार*
बांदा 27 सितंबर 26*महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा*
बांदा 8 सितंबर 26*बीएएमएस इंटर्न्स का फूटा गुस्सा: ₹7,500 के मामूली स्टाइपेंड से नाराजगी,