कौशाम्बी3नवम्बर24*हरीयाली के दुश्मन बने लकड़ी माफिया, दिनदहाड़े काट रहे हैं हरे भरे पेड़*
*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र के पूरे कलापत और लहुरे चरवा में सजन गुरु जी के स्कूल के सामने से लगभग एक दर्जन से अधिक सागवान के विशालकाय हरे भरे पेड़ लकड़ी माफिया काट ले गए लकड़ी माफिया द्वारा पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग प्रशासन ने चुप्पी साध ली है जबकि वन विभाग के अधिकारियों तक इस मामले की सूचना पहुंची है फिर भी मन बढ़ लकड़ी कटवा पेड़ को काट कर उठा ले गए है।
मिली जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के पूरे कलापत और लहुरे चरवा में सजन गुरु जी के स्कूल के सामने से लगभग एक दर्जन से अधिक सागवान के विशालकाय हरे भरे पेड़ कटे जाने की जानकारी पर मौके पर वन विभाग के कर्मचारी ठाकुर दीन ने पहुंचकर मामले की जांच की किन्तु उसके बाद भी न तो कुछ कार्यवाही की गई न ही पेड़ो का कटान रोकने का प्रयास किया गया। इससे लगाता है कि वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो की मिली भगत से हरे भरे पेड़ो को धराशाही किया जा रहा है वही पुलिस प्रशासन की भी कार्यशैली सवालों के घेरे में है। इन एक दर्जन से अधिक बेस कीमती विशालकाय हरे सागवान के पेड़ को काटने वाले लकड़ी कटवा का नाम लाल जी है जिसके विरूद्ध हाल ही में सोभाना बसेड़ी गांव के धार्मिक स्थल से 23 पेड़ शीशम के पेड़ो को काटने के आरोप में संदीपन घाट थाना में मुक़दमा दर्ज करवाया गया है उसके बाद भी यह लड़की माफिया निसंकोच धड्डले से लागतार पेड़ काटे जा रहा है क्या इसे वन विभाग का या पुलिस प्रशासन का तनिक भी डर नहीं लगता है या वन विभाग ही इसे पेड़ो को काटने में बढ़ावा दे रहा है।
*गणेश साहू पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र जनपद कौशांबी* 9919196696

More Stories
मथुरा26मई26*वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने अपने भक्तों और शिष्यों के लिए एक भावुक वीडियो संदेश जारी किया है।*
नई दिल्ली26मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली26मई26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*