कौशाम्बी18अक्टूबर*सम्बोधी हॉस्पिटल का अजय सोनी ने किया उद्घाटन*
*कौशांबी।* समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने कल सोमवार को अजुहा स्थित एक निजी अस्पताल संबोधी हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर अजय सोनी ने हॉस्पिटल स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि अजुहा क्षेत्र के आसपास के लोगों के लिए यह हॉस्पिटल वरदान साबित होगा। कम पैसों में शहरी सुविधाएं ग्रामीणों को भी हासिल होगी जिससे लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हॉस्पिटल संचालक डॉ बिनोद यादव, डॉ राजू सरोज एवं डॉ सोहन लाल यादव ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों एवं लोगों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर गोलू पांडेय, राजेश कुमार, लवकुश गौतम, शफीक अहमद, सोनी मौर्य आदि मौजूद रहे
More Stories
मथुरा 21 अक्टूबर 26*विभाग अधिकारियों और विद्यालय प्रबंधन की उदासीनता से मथुरा के शिक्षा मंदिरबन रहे हैं को मौज मस्ती का अड्डे!
उन्नाव 21अक्टूबर 26*इस बार नीला ड्रम नहीं, लोहे का संदूक !!*
लखनऊ 21 अक्टूबर 26*1 नवंबर की रामलीला मैदान महारैली में जुटेंगे किसान*