पंजाब 23 अक्टूबर 2024* 25 हजार लीटर लाहन को पुलिस ने किया नष्ट
एक्साईज विभाग पंजाब व राजस्थान पुलिस द्वारा ने संयुक्त अभियान चलाया
अबोहर 23 अक्तूबर (शर्मा, सोनू) : एक्साईज विभाग राजस्थान व राजस्थान पुलिस, पंजाब पुलिस, थाना खुईयांसरवर व हिंदुमल कोट पुलिस द्वारा गंग कैनाल नहर पर शराब माफिया के खिलाफ अभियान चलाया गया। जेसीबी की मदद से जमीनी में धंसी लाहन को बाहर निकाला गया व चालू भट्टियों को बरामद किया गया। इस दौरान 25 हजार लीटर लाहन को नष्ट किया गया। इस मौके पर एक्साईज विभाग के इंस्पैक्टर निर्मल सिंह, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी सुनील कुमार, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी गुरमेल सिंह, हिंदूमल कोट के प्रभारी व अन्य पुलिस पार्टी ने यहां से चालू भट्टी व अन्य सामान बरामद किया गया। इससे पहले भी कई बार शराब माफिया के खिलाफ सांझा आप्रेशन चलाकर शराब व लाहन को नष्ट किया गया है। हिंदुमल कोट पुलिस ने सामान को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
फोटो:2, पुलिस द्वारा बरामद भट्ठियां व अन्य सामान।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 6 यई 26 स्वीटी सहरावत की दबिश, मोबाइल गैंग का भंडाफोड़
पूर्णिया बिहार 6 मई 26 इंसाफ़ की चीख़, ख़ामोश क़ब्रें
अयोध्या6मई26*प्रतिबंधित हरे पेडों पर रात मे चला आरा,प्रशासन पर उठे सवाल