मुगलसराय22अक्टूबर24*पार्टी कैम्प कार्यालय पर अशफाक उल्लाह खां का जयंती मनाया गया
मुगलसराय,शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कालीमहाल चौराहा स्थित पार्टी कैम्प कार्यालय पर अशफाक उल्लाह खां का जयंती मनाया गया, उक्त अवसर पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजली दी गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से संबंधित थे, उनका जन्म शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश मे हुआ था। अंग्रेजी शासन से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहूती देने वाले अशफाक उल्लाह खां सिर्फ एक निर्भर प्रवृत्ति के थे, बल्कि वे प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे, यही नही उर्दू के एक बेहतरीन कवियो और शायरो मे भी उनका शुमार था, अपने अंतिम दिनो मे उन्होंने कुछ बहुत प्रभावी पंक्तियो को कलम बंद किया था। जो उनके बाद स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे लोगो के लिए मार्गदर्शक साबित हुए। अशफाक उल्लाह खां को फैजाबाद जेल मे रखकर कड़ी यातनाये दी गई। काकोरी कांड मे चार लोगो को फांसी की सजा सुनाई गई थी, जिनमे से अशफाक उल्लाह खां एक थे।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, दशरथ चौहान,सतपाल सिंह, नेहाल अख्तर, ट्रिजा एलियट,राकेश राज,फैयाज अंसारी, रामसेवक पटेल,मो• शाबिर राईन, प्रमोद मौर्या, ऋषि दयाल, मोहन गुप्ता, नितेश जैस,रमेश सिंह, अजय रावत, लक्की, लल्लन राम, अलियार गुप्ता,अनील गुप्ता, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता व संचालन शहर उपाध्यक्ष दशरथ चौहान ने किया।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया