कानपुर नगर20अक्टूबर24*महिलाओं ने निर्जला व्रत रख करवा चौथ कर पति की लंबी आयु की कामना*
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला व्रत करवा चौथ पति की लंबी आयु की कामना के साथ महिलाओं ने निर्जला व्रत रख करवा चौथ मनाया। इस व्रत की जड़े ऐतिहासिक और भावनात्मक है। करवा चौथ महिलाओं के बीच प्रेम, भक्ति और एकता का प्रतीक है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और शाम की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्द्ध देकर व्रत तोड़ती हैं और अपने पतियों पूजा कर आशीर्वाद लेती है जिससे उनका वैवाहिक जीवन सुखमय और आनंदमय जीवन ब्यतीत होता है करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतो में से एक माना गया है। इसे करक व्रत भी कहा जाता है इनकी कई कथाओं का भी वर्णन किया जाता है व्रत के खंडित होने पर दुष्परिणाम होता है करवा का अर्थ है करवा यानी मिट्टी का बर्तन जिसे भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। भगवान गणेश जल तत्व के कारक हैं और करवा में लगी टोटी भगवान गणेश के सूंड का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र और सफलता की मनोकामना पूरी होने के लिए व्रत रखती हैं, वही अविवाहित युवतियां सुयोग्य वर की कामना के लिए इस व्रत को धारण करती हैं

More Stories
नई दिल्ली 11 अप्रैल 26*PM मोदी पर हमले की साजिश का खुलासा!!
नई दिल्ली 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * थाना समाधान दिवस’ में गूंजे जालसाजी और अवैध कब्जे के मामले ।