रायबरेली20अक्टूबर24*लोधी समाज के दो दर्जन लोगों ने ली सपा की सदस्यता, सपा ही सर्व समाज की हितैषी–श्याम सुंदर भारती
महराजगंज/रायबरेली। समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का सम्मान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा प्रमुख करते रहे हैं और करते रहेंगे। किसानों की सच्ची हितैषी व नौजवानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने में हमेशा समाजवादी पार्टी की विचारधारा व समाजवादी पार्टी को एक सूत्र में पिरोने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी को बछरावां विधानसभा में बूथ स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है। जिसके चलते आज दो दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की। विधायक श्याम सुंदर भारती सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रहे थे। आपको बता दे कि, तहसील क्षेत्र के पूरे अंबर मजरे बसंतपुर सकतपुर गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा एक लोधी समाज की बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें लोधी समाज के दो दर्जन से अधिक लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता सपा विधायक श्याम सुंदर की मौजूदगी में ग्रहण की इस मौके पर अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू, फिरोज अहमद, शिवम यादव, बाबू यादव, राममिलन गौतम, राजकुमार, विनोद लोधी, मातादीन पासी, सुनील लोधी, राम प्रकाश, मनोज लोधी, नरेश लोधी, रामबरन, संदीप कश्यप, सियाराम लोधी, संतराम लोधी, राम उजागर लोधी सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*