पंजाब 17 अक्टूबर 2024* नगर निगम के बाहर बने ही खड्डे नहीं भरे, बाकी शहर में कैसे ठीक होंगे?
अबोहर, 17 अक्तूबर (शर्मा/ सोनू): शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डे जहां लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वहीं नगर निगम निगम अपने बाहर बने खड्डे ही ठीक नहीं करवा पा रहा तो बाकी शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डे कैसे ठीक करवायेगा। समाजसेवी राजू चराया ने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि दीपावली के त्योहार से पहले शहर की मुख्य सड़कों पर बने खड्डों को पहल के आधार पर भरकर ठीक करवाये। उन्होंने कहा कि बरसात के समय यह खड्डे पानी से भर जाते हैं और हादसों का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा बार-बार गुहार लगाये जाने के बावजूद नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
फोटो:4, नगर निगम के बाहर बने खड्डे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी12अगस्त26*खेलते-खेलते तालाब में गिरा मासूम,डूबने से मौत*
अयोध्या12अगस्त26*अवध विश्वविद्यालय के 31वे दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल, बिना दीप प्रज्वलन के शुरू हो गया कार्यक्रम*
कौशाम्बी12अगस्त26*चायल में तिरंगे की शान, देशभक्ति के नारों से गूंजा कस्बा*