July 7, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या17अक्टूबर24*रौजागांव चीनी मिल से चेयरमैन पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध घोषित

अयोध्या17अक्टूबर24*रौजागांव चीनी मिल से चेयरमैन पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध घोषित

अब्दुल जब्बार

अयोध्या17अक्टूबर24*रौजागांव चीनी मिल से चेयरमैन पद पर भाजपा उम्मीदवार निर्विरोध घोषित

सपा हुई बाहर

भेलसर(अयोध्या)रौजागांव गन्ना समिति का चुनाव अपने आखिरी दौर में पहुंच कर आज संपन्न हुआ।गन्ना समिति के लिए भाजपा ने अपने 10 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित करा लिए थे व एक सीट पर चुनाव लड़ा कर भाजपा ने अपने उम्मीदवार को जीत दिलाई।वहीं विरोधी पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नामांकन पत्र तक नहीं खरीदने देने का आरोप लगाया था।बृहस्पतिवार को होने वाले चेयरमैन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध जीत हासिल हुई।
आप को बता दे कि भाजपा की ओर से रौजागांव गन्ना समिति के लिए निर्मल शर्मा को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया था।
गन्ना समिति के लिए 23 सितंबर से ही चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। रौजागांव गन्ना समिति के लिए कुल डेली गेट के 301 सीटों पर 284 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए व 17 पद पर चुनाव हुए थे।जबकि डायरेक्टर पदों के लिए भाजपा के 10 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे व एक सीट पर अमृत लाल ने सपा नेता डाक्टर मुस्लिम को हरा कर जीत दर्ज की।वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनाव के दौरान उन्हें दूर रखे जाने का आरोप लगाया था। जिसके चलते सपा कार्यकर्ता अपने लिए नामांकन तक नहीं खरीद सके थे। गन्ना समिति का चुनाव आज सुबह 10 बजे भारी पुलिस बल की सुरक्षा मे संपन्न हुआ जिसमे ग्राम कोड़रा निवासी भाजपा प्रत्याशी निर्मल शर्मा ने निर्विरोध जीत दर्ज की। इस अवसर पर भाजपा विधायक राम चंद्र यादव ने नव निर्वाचित चेयरमैन निर्मल शर्मा को हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर समाज सेवी सत्य प्रकाश यादव, राजेश यादव, भाजपा जिला मन्त्री ओबीसी मोर्चा विकास यादव, निदेशक राम मगन यादव, शोभा राम यादव, भाजपा नेता आशीष शर्मा, विनोद सिंह, राम प्रेस यादव (पूर्व प्रधान )आदि सहित सैकड़ो समर्थक मौजूद रहे।

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.