रायबरेली17अक्टूबर24*विकासखंड परिसर में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती
महराजगंज/ रायबरेली। हिंदू ग्रंथ के महाकाव्य रामायण की रचना संस्कृत में महर्षि वाल्मीकि ने की थी। उनके द्वारा रचित रामायण आज पूरे देश में विद्यमान है और उनका पूजन विधि विधान से किया जाता है। यह उद्गार आज विकासखंड सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाते हुए खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त कर रही थी।
बताते चले की 17 अक्टूबर दिन बृहस्पतिवार को विकासखंड सभागार में महर्षि वाल्मीकि जयंती उपस्थित कर्मचारियों की मौजूदगी में धूमधाम से मनाई गई तो वहीं डीसी एनआरएलएम ऋषिपाल सिंह ने उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि एक विद्वान व वक्ता थे जिनके द्वारा स्वरचित अनेक रचनाएं आज भी हमारे समाज में विद्यमान है ऐसे महापुरुष को जयंती के अवसर पर हम सभी अधिकारी व कर्मचारी नमन करते हैं।
इस मौके पर एपीओ राजीव त्यागी व समस्त स्टाफ तथा समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
More Stories
मथुरा8जुलाई25* आर्मी रेसिंग प्रतियोगिता में मथुरा के लाल राहुल ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर लहराया परचम
सुल्तानपुर8जुलाई25* 50 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ के हत्थे चढ़ा।
सहारनपुर8जुलाई25*थाना सदर बाज़ार पुलिस ने दो वारण्टी आरोपी किए गिरफ्तार…*