नई दिल्ली16अक्टूबर24*राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिटानिया पहुंचीं, उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया*
*नई दिल्ली:* राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मॉरिटानिया पहुँचीं। उनका गर्मजोशी से औपचारिक स्वागत किया गया। मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद ग़ज़ौनी ने नौआकचोट-ओमटौन्सी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। मॉरिटानिया की एक दिवसीय यात्रा में राष्ट्रपति मुर्मू का भारतीय प्रवासियों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय बैठकें और बातचीत करने का कार्यक्रम है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ मॉरिटानिया के राष्ट्रपति मोहम्मद औलद गजौनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगी। वह प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी करेंगी और मॉरिटानिया के मंत्रियों से मिलेंगी। राष्ट्रपति का एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेने का कार्यक्रम है, जहां वह भारतीय प्रवासियों से बातचीत करेंगी। बाद में शाम को राष्ट्रपति तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण के लिए मलावी के लिए रवाना होंगी।
More Stories
पूर्णिया 27 सितम्बर 26*पूर्णिया हवाई अड्डे से दिल्ली तक का हवाई किराया बागडोगरा से महंगा, मंत्री से हस्तक्षेप की मांग
मुजफ्फरनगर, 27 सितंबर 2026* जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर शोभायात्रा का भव्य शुभारंभ
लखनऊ 27 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की कुछ महत्वपूर्ण खबरें