पंजाब 16 अक्टूबर 2024*त्यौहारी मौसम में शहर में जगह-जगह बने खड्डों से लोगों परेशानी, नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
अबोहर, 16 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों पर बने खड्डे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि त्यौहारी मौसम में लोग आम दिनों से ज्यादा संख्या में बाजार में खरीददारी करने आते हैं। लेकिन सड़कों पर जगह जगह बने खड्डों के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले नगर निगम ने इन खड्डों को मिट्टी से भर दिया था लेकिन जब बरसात आई तो मिट्टी बह गई और यह खड्डे दोबारा दिखाई देने लगे। इन खडडें के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन नगर निगम को इस बात की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम द्वारा यह खडड्े सीमेंट व बजरी से भरने चाहिए ताकि दोबारा से खड्डों के कारण लोगों को परेशानी न हो।
फोटो: 1, सड़कों पर बने खड्डे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज