अनूपपुर 13 अक्टूबर 24*खालबहरा के जंगल में नर भालू की मौत,वनविभाग जुटा जांच में
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)13 अक्टूबर जैतहरी वन परिक्षेत्र के गढ़ियाटोला बीट अंतर्गत खालबहरा के जंगल में शनीवार की दोपहर 20 वर्ष के लगभग उम्र का नर भालू का शव वनविभाग के मैदानी अमले ने गस्त के दौरान बरामद किया सूचना पर वनविभाग के अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों के समक्ष कार्यवाही करते हुए पूरे सम्मान के साथ मृत नर भालू के शव का दाह संस्कार किया गया भालू की मौत प्राकृतिक रूप से होना प्रारंभिक रूप से पाया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र जैतहरी के गढ़ियाटोला बीट अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर 322 में घोरीनाला जो ग्राम पंचायत मुंडा के खालबहरा गांव के समीप स्थित है मे शनीवार की दोपहर 20 वर्ष के लगभग की उम्र का नर भालू मृत स्थिति में पड़े होना पाए जंगल गस्त के दौरान पाये जाने पर कार्यवाहक वनपाल एवं बीट प्रभारी गढ़िया टोला बेसाहन सिंह आर्मो ने अपने सुरक्षाश्रमिकों के साथ बरामद करते हुए वनविभाग वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किये जाने पर वन मंडल अधिकारी विपिन कुमार पटेल के निर्देश पर एसडीओ वन अनूपपुर ,प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जैतहरी(प्रशिक्षु आईएफएस) अंशुल तिवारी,प्रभारी तहसीलदार जैतहरी रामाधार अहिरवार,पशु चिकित्सा अधिकारी संभाग मुख्यालय शहडोल के जिमीं डॉग एस्कॉर्ट हैन्डलर राजकुमार त्रिपाठी,अनूपपुर के वन्यजीव संरक्षक शशिधर अग्रवाल,परी,सहायक वेंकटनगर ज्ञानचंद नागेश,बीट गार्ड उमरिया रमेश सिंह सेंगर, ग्राम पंचायत मुण्डा सरपंच प्रतिनिधि एवं सुरक्षा श्रमिक स्थल पर पहुंचकर मृत नर भालू के शव का प्रारंभिक परीक्षण करते हुए डॉग एस्कॉर्ट जिमी से परीक्षण करा कर पशु चिकित्सक से शव परीक्षण कराया गया तथा पूरे सम्मान के साथ मृत भालू के शव पर कफन से ढक कर फूल-माला,अगरबत्ती से दाह संस्कार किया गया मृत भालू की मौत प्राकृतिक रूप से होना प्रारंभिक जांच में पाए जाने के बाद भी वनविभाग की टीम प्रत्येक बिंदुओं पर सूक्ष्म जांच करने में जुटी है।

More Stories
फालटा पश्चिमबंगाल2मई26*फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 पोलिंग स्टेशनों पर दोबारा पोल कराने का आदेश दिया है।
झांसी2मई26*प्रधान और नवविवाहिता फरार: पति ने लगाया बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
कानपुर नगर2मई26*मृतक की पहचान व थाना शिवराजपुर द्वारा अपडेट