अयोध्या11अक्टूबर24*कबीर मेला में लगा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
अयोध्या। कबीर मठ जियनपुर में शुरू हुए तीन दिवसीय सांप्रदायिक साैहार्द कबीर मेला में शुक्रवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या कनीगंज, अयोध्या ने नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। सर्वप्रथम चिकित्सा शिविर का उद्घाटन श्रीकबीर धर्म मंदिर सेवा समिति जियनपुर कबीर मठ अयोध्या के कार्यवाहक अध्यक्ष महंत उमाशंकर दास ने किया। चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतेंद्र ने शिविर में मरीजों का जांच किया और उन्हें परामर्श दिया। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में हजारों श्रद्धालुओं को दवा वितरण किया गया। इसके अलावा बहुत से लोगों का बीपी चेक हुआ।
वहीं याेग प्रशिक्षिका महिमा उपाध्याय ने लाेगाें काे याेग कराया और याेगा का प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर स्टाफ नर्स किरन देवी, वार्ड ब्वाय श्यामू यादव माैजूद रहे।

More Stories
कानपुर देहात24अप्रैल26*मा० प्रभारी मंत्री जी ने प्रशिक्षु अभ्यर्थियों के टोली कमाण्डर, पीटीआई एवं ए०टी०आई० के साथ संवाद कर
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 नाजायज पैनिया व 01 जिन्दा कारतूस सहित किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 अप्रैल 26*थाना बल्देव पुलिस द्वारा अभियुक्त को 02 जिन्दा कारतूस नाजायज 12 बोर सहित किया गिरफ्तार ।*