पंजाब 10 अक्टूबर 2024* चोरी के मोबाईल व मोटरसाईकिल बेचने वाले तीन काबू, 1 फरार
अबोहर 10 अक्तूबर (शर्मा, सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रमिला रानी, हैडकांस्टेबल भूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने महाराणा प्रताप मार्किट पर नाकाबंदी कर खास मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी के मोटरसाईकिल व चोरी का मोबाइल बेचने वाले रवि खन्ना पुत्र टूनिया कुमार वासी आर्य नगरी अबोहर, तरूण स्वामी पुत्र दिनेश कुमार वासी नई आबादी गली नं.6, शिव कुमार पुत्र करण वासी गली नं.6 सुभाष नगरी अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। इनका चौथा साथी सूरज उर्फ महुआ पुत्र रणजीत सिंह वासी इंदिरा नगरी गली नं.5 अबोहर अभी फरार बताया जा रहा है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया है।
फोटो:2, आरोपी व पुलिस पार्टी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मुगलसराय13जुलाई26*काली माता ध्वस्तीकरण के दौरान श्रमिक स्वर्गीय बलदेव यादव जी का असमय निधन हृदय को झकझोर देने वाला
लखनऊ13जुलाई26*लखनऊ में शिवसेना का शंखनाद: सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की संगठनात्मक बैठक,
नई दिल्ली13जुलाई26*दुनिया की छठी सबसे बड़ी वायुसेना बना भारत, चीन को पछाड़ा, टॉप पर US Air Force, देखें लिस्ट*