इटावा भरथना 12 अक्टूबर *
पुलिस ने दो लोगो के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नगला धना के शिवरतन सिंह पुत्र तिलक सिंह ने गांव के मेहरबान व उसके पुत्र अनुज कुमार पर आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम करीब 5 बजे आरोपियों ने गाली गलौज करते मारपीट कर दी। जिससे शरीर के हिस्सों में चोटें आई है।पीड़ित ने आरोपियों पर अपने खेत मे खड़ी फसल का भी नुकसान किये जाने का आरोप लगाया है।
भरथना
पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज किया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ऊमरसेन्डा गांव के मनोज कुमार ने थाना जसवंतनगर के आलमपुर गांव के रिंकू,टीटू, बबलू व जिला फिरोजाबाद के नगला मानसिंह सुनीता पर आरोप लगाया कि बीती 5 सितंबर को 15 वर्षीय पुत्री कामनी को बहला फुसलाकर ले गए। पुलिस में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
बहिन को बहला फुसलाकर ले जाने का एक नामजद पर आरोप लगाते हुए भाई ने मामला दर्ज कराया।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने थाना ऊसराहार के नगला लक्क्षा के आकाश पर आरोप लगाया है कि बीती 5 अक्टूबर को वह 17 वर्षीय बहिन को बहला फुसलाकर ले गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरथना
डम्फर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए।
नगर क्षेत्र अंतर्गत भरथना-इटावा मार्ग पर स्थित जवाहर रोड पर मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बिधूना से इटावा की तरफ जा रहे डम्फर की चपेट में आने से इटावा निवासी मुजीब 34 व मनोज कुमार 35 चोटिल हो गए,डम्फर की चपेट में आकर चोटिल हुए बाइक सवार दोनों लोगो को आसपास लोगो द्वारा अस्पताल भेजा गया,जानकारी के अनुसार बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
जयपुर 20 अक्टूबर 26*कलर्स ऑफ इंडिया का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया
जयपुर 20अक्टूबर 26*या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमोस्तस्यै नमोस्तस्यै नमो नमः*
लखनऊ 20 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें