अयोध्या4अक्टूबर24*मां दुर्गा की सच्चे मन से जो भक्त पूजा करता है उसका जीवन होता है धन्य–मंजीत यादव
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या मानस भवन निकट खाले का पुरवा में नवदुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा का विशाल पंडाल लगाकर दुर्गा पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा से पट्टी हटाकर मुख्य अतिथि सपा मुलायम यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव,परमहंस दास वार्ड सपा पार्षद गोपाल कृष्ण यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामबली यादव सपा नेता रमेश यादव ने आए अतिथियों का माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अतिथियों ने मां दुर्गा की पूजा आराधना किया गया और महा आरती गया। मुख्य अतिथि मंजीत यादव ने कहा कि सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा आराधना करने से मन वांक्षित फलों की प्राप्ति होती है। जिसके चलते काफी संख्या में भक्तों ने आकर यहां पर दर्शन पूजन किया, तो ही दूसरी और सपा पार्षद कृष्ण गोपाल यादव ने कहा कि यहां लगातार 15 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा हर वर्ष पंडाल लगाकर सजाई जाती है। दूर-दूर से लोग आते हैं पूजा आराधना करते हैं, प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य करते हैं। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीरामबली यादव, सपा मुलायम यूथ ब्रिगेड के महानगर उपाध्यक्ष रमेश यादव ने आए अतिथियों का स्वागत सम्मान कर सभी में प्रसाद का वितरण कराया। इस मौके पर श्रवण यादव, मनोज यादव, छोटू यादव, जग प्रसाद, दीपक यादव, रिंकू यादव, दीपू यादव सहित अन्य हजारों लोग उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार13जुलाई26*परम पूज्य सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि महाराज* के पावन सान्निध्य में यह दिव्य उत्सव भक्ति, भाव और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है
पूर्णिया13जुलाई26*अधिकारियों की विदाई और स्वागत, मुखिया अनवर ने दी शुभकामनाएं
कौशाम्बी13जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें