पंजाब 01 अक्टूबर 2024* आम्र्स एक्ट के मामले में भीम व शिशपाल का एक दिन का पुलिस रिमांड और मिला
अबोहर, 01 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): एसपीडी प्रदीप सिंह सिद्धू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ व सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने आम्र्स एक्ट के तहत भीम सैन पुत्र साहब राम, शिशपाल सिंह पुत्र रामजीलाल वासी पंजकोसी को चार 32 बोर रिवाल्वर व 6 जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोनों आरोपियों भीम सैन पुत्र साहब राम, शिशपाल सिंह पुत्र रामजीलाल वासी पंजकोसी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने दोनों को एक दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। भरोसेमंद सूत्रों से पता चला है कि दोनों आरोपी किसी गैंग के गुर्गे बताए जा रहे हैं। अगर इस मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाये तो सच्चाई खुलकर सामने आ सकती है आखिर यह रिवाल्वर किससे लेकर आये थे और किस वारदात को अंजाम देना था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:2 पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
लखनऊ24जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा 24 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION थाना कोसीकलां जनपद मथुरा।*
मथुरा 24 जुलाई 26 होमगार्ड भर्ती की DV&PST की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण*