उत्तराखंड25सितम्बर24*नागरिक सुरक्षा संगठन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,
सागर मलिक
प्रो0 डॉ0 कमल घनशाला, चीफ वार्डन, नागरिक सुरक्षा देहरादून के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा श्रीश्यामेन्द्र कुमार साहू, डिप्टी कंट्रोलर, नागरिक सुरक्षा देहरादून के कुशल नेतृत्व पर्यवेक्षण एवं देख-रेख में स्थान उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी सुधोवाला देहरादून में निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर का सफल आयोजन दिनांक 25 सितंबर 2024 को प्रातः 11:00 से अपराह्न 2:00 तक ग्राफिक एरा हॉस्पिटल देहरादून की टीम के सहयोग से किया गया तथा उक्त स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 स्थानीय व्यक्तियों ने निशुल्क लाभ प्राप्त किया उक्त निशुल्क स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में नागरिक सुरक्षा संगठन के पोस्ट संख्या तीन दक्षिण प्रभाव के समस्त वार्डेनों द्वारा अपना अमूल्य सहयोग प्रदान किया गया, जिसमें श्री श्यामेंद्र कुमार साहू डिप्टी कंट्रोलर श्री राम कुमार शर्मा पोस्ट वार्डन, श्री फरीदुलहक नश्तर, श्री अनिल गोयल, श्री रविंद्र यादव, डॉक्टर हिबा परवीन आदि वार्डन्स उपस्थित रहे।
श्री श्यामेन्द्र कुमार साहू,
उपनियंत्रक,
नागरिक सुरक्षा देहरादून।
More Stories
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कौशांबी में धूमधाम से मना करवा चौथ,प्रयागराज में दिखा चांद तो जिले में बादलों के बीच होता रहा इंतजार*
कौशाम्बी 29 अक्टूबर 26*कांग्रेस कार्यालय मंझनपुर में “वोट बचाओ-देश बचाओ” अभियान के तहत प्रेस वार्ता, भाजपा पर वोट चोरी का लगाया आरोप*
अयोध्या 29 अक्टूबर 26*दीपोत्सव से पहले रोशनी से जगमगा उठा राम जन्मभूमि परिसर