राजगढ़11अक्टूबर*यातायात नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर अब पुलिस टीम की पैनी नजर।*
*सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से नाम पते खंगाल कर भेजे जा रहे हैं नोटिस।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
पुलिस टीम के द्वारा जहां एक ओर लगातार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाकर समझाइश दी जा रही है। साथ ही चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर जन सामान्य अपनी एवं सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की जान से खिलवाड़ करने लगातार नियम उल्लंघन कर रहे हैं।
इस तरह का लापरवाह रवैया रखने वाले लोगों के विरुद्ध पुलिस टीम ने अब सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया है। जिले के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे सहित टोल टैक्स पर लगे कैमरों की मदद से नियम उल्लंघन करने वालों के नाम पते खंगाले जा रहे हैं।
सड़क नियमों की अनदेखी करने वालों के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से उनकी जानकारी निकाल कर उन्हें नोटिस भेजे जा रहे हैं साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार जन सामान्य से अपील की जा रही है की यातायात पुलिस टीम हर संभव प्रयास कर यातायात नियमों में सुधार लाने का प्रयास कर रही है परंतु जन सामान्य को भी इस ओर ध्यान देकर यातायात व्यवस्था के सुधारीकरण हेतु अपना योगदान देना होगा। इस प्रकार पुलिस एवं जनता आपस में एक दूसरे का सहयोग कर जिले में सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुचारू रख सकेंगे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास 7 मार्च 26* महिला यात्री का 2 लैपटॉप के साथ छुटे सामानों को आरपीएफ ने बरामद कर यात्री को किया सुपुर्द*
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब