पंजाब 20 सितम्बर 2024* ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वाले स्कूल वैन संचालकों के काटे चालान
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू): सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए हैं। उनके दिशा निर्देशों पर आज बाल सुरक्षा अधिकारी फाजिल्का रणवीर कौर, ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंद्र सिंह वाहनों की चैकिंग की व नियमों की उल्लंघना करने वालों के चालान काटे। इस मौके पर उनके साथ फाजिल्का कौंसलर भूपिंद्र दीप सिंह भी मौजूद थे। ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह ने कहा कि स्कूल वैन का रंग पीला होना चाहिए और उसपर कैमरा, फस्र्ट एड किड, हैल्पर होना जरूरी है। वैन के ऊपर स्कूल का नंबर लिखा होना भी जरूरी है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने स्कूल संचालकों से भी वैन संचालकों से नियमों का पालन करवाने की अपील की।
फोटो:1, चालान काटते ट्रैफिक प्रभारी व अन्य।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*