झांसी। 20 सितंबर 2024 अखिल भारतीय राई नृत्य में उमड़ा दर्शकों का जन सैलाब-
मेला जलविहार महोत्सव से सौहार्द व भाईचारा बढ़ता है
“आ जइओ श्याम बरसाने में-आ जइओ”
झांसी। रानीपुर- नगर पंचायत के तत्वाधान में चल रहे मेला जलविहार महोत्सव में बीती रात्रि बुंदेली राई गायन एवं राई नृत्य का आयोजन किया गया जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। पंडाल में तालियां गूंजती रही। कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी नगर निगम के महापौर बिहारीलाल आर्य ने फीता काटकर किया। आगंतुक अतिथि अहमद खां मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच अपना दल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा उदय लुहारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नेहिल सिंघई, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मंजूर अहमद मंसूरी, चेयरमैन मीना अयोध्या प्रसाद खरका का कार्यक्रम के संयोजक पार्षद तेजसिंह सेन, नितिन कुशवाहा, रंजना चंद्रशेखर अहिरवार, धर्मेंद्र नकड़ा ने अतिथियों को माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। महापौर बिहारीलाल आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में जलविहार महोत्सव को लेकर बुंदेलखंड की अलग पहचान है। बुंदेलखंड वासी यहां की संस्कृति को संजोये हुए हैं। बुंदेलखंड में राई गायन एवं राई नृत्य बुंदेलखंड की विधाओं में मुख्य है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में मेला जलविहार महोत्सव वृहद रूप से होगा। उन्होंने नगर की पानी की समस्या का निराकरण तथा बस स्टैंड से देवरी मोहल्ला तक एवं संतोषी माता मंदिर तक सीसी सड़क के लिए कहा कि इसके लिए कार्य योजना तैयार है। यह सड़क जल्दी बनेगी। अहमद खां मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच ने नगर पंचायत द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के लिए बधाई दी तथा कहा कि बुंदेलखंड में यह परंपरा पुरानी है। यहां के सभी लोग इस प्राचीन परंपरा को संजोय हुए हैं। यहां हर साल ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जा रहे है जो स्नेहा भाईचारे का प्रतीक है। कार्यक्रम का शुभारंभ निशांत भदौरिया एण्ड पार्टी झांसी के द्वारा गणेश वंदना “गौरी के लाला ओ मोरे गौरी के लाला- पधारो महफिल में” से हुआ। तथा कलाकार राम यादव एवं वर्षा के द्वारा शानदार राई गीत “भांग छोड़ दो स्वामी- नहीं तो मैं मायके चली जाऊंगी,, व आ जइयो श्याम बरसाने में आ जइओ, मधुबन सूनो-सूनो लगत हैं सो ढूंढ़ आई सारे ज़माने में” से किया। इसके बाद मनोरंजक राई गायन ,,अबना परबै चैन-बंसी बिना मोहन के” आदि तमाम गीतों पर जैसे ही आधा दर्जन से अधिक नृत्यांगनाओ ने ठुमके लगाये तो दर्शक तालियां बजाने लगे। कार्यक्रम रात भर चलता रहा। संचालन हिमांशु राय ने किया। इस दौरान पार्षद आशीष राय, कमलदीप राय, दीपक अहिरवार, हरचरन खरका, हरिश्चंद्र खरका, पुष्पेंद्र खरका आदि उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी खिलारा यूपी आज तक।

More Stories
रोहतास10जून26*आरपीएफ डेहरी की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार*
लखनऊ10जून26*उत्तर प्रदेश के #PCS अफ़सर जो #DPC के बाद #IAS बनेंगे !! 📩
लखीमपुर10जून26*ठेकेदार बनकर दुकानदारों से ठगी का आरोप, नकली स्टीकर लगाकर लाखों की धोखाधड़ी!