कानपुर देहात 18 सितंबर 2024 *जिलाधिकारी ने की मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के साथ बैठक*
जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के सम्बन्ध में बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिए गए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि प्रस्तावित मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन 11.9.2024 को करा दिया गया था, जिस पर दिनांक 17.9.2024 तक आपत्तियां मांगी गई थी। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार पांडेय, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से डा0 नरेन्द्र सिंह, शेखू खान, सीपीआई से राम औतार भारती, भारतीय जनता पार्टी से श्याम बिहारी शुक्ला, डॉ सतीश शुक्ल, आम आदमी पार्टी से मनोज पाल, कांग्रेस से समीम कुरेशी आदि उपस्थित रहे।
*संवाददाता प्रशान्त शर्मा कानपुर देहात यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ13अगस्त26*प्रशासक बने ग्राम प्रधानों को बड़ा झटका, अब नहीं मिलेगा मानदेय*
कानपुर नगर13अगस्त26*’मिशन शक्ति 5.0′ के तहत पनकी पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, ‘
अयोध्या13अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें