April 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा18सितम्बर24*पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त द्वारा टटलूबाजी में प्रयोग किये गये मोबाइल व सिम कार्ड को बरामद किया गया ।*

मथुरा18सितम्बर24*पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त द्वारा टटलूबाजी में प्रयोग किये गये मोबाइल व सिम कार्ड को बरामद किया गया ।*

रिपोर्टर सुशील शर्मा वृंदावन से यूपीआजतक

मथुरा18सितम्बर24*पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर अभियुक्त द्वारा टटलूबाजी में प्रयोग किये गये मोबाइल व सिम कार्ड को बरामद किया गया ।*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा महोदय* द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय* के पर्यवेक्षण में श्रीमान *क्षेत्राधिकारी गोवर्धऩ मथुरा महोदय* के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन के कुशल नेतृत्व में थाना गोवर्धन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 325/24 धारा 420/467/468/471 भादवि व 66सी/ 66डी आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अरशद पुत्र दीनू निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा द्वारा मा0 न्यायालय में आत्मसमर्पण किया गया था, थाना गोवर्धन पुलिस द्वारा अभियुक्त अरशद उपरोक्त को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर टटलूबाजी में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन व सिम कार्ड को अभियुक्त द्वारा बताये गये स्थान से अभियुक्त की निशादेही पर देवसेरस से मलसराय जाने वाली सड़क की दाहिनीं ओर नगला सपेरा को जाने वाले कच्चे रास्ते (चकरोड) पर करीब 50 मीटर दूरी पर विष्णू पण्डित के ट्यूवेल की दीवाल के किनारे बेरी के पेड के पास से भूसा हटाकर एक मोबाइल वीवो कम्पनी व दो सिम को बरामद किया गया । अभियुक्त अरशद उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी । अभियुक्त अरशद फर्जी आधार कार्ड स्वयं से तैयार कर, फर्जी पहचान पत्र से सिम आसाम, बिहार, झारखण्ड आदि से निकलवाकर तथा फर्जी बैंक एकाउन्ट खुलवाकर और ट्रू-कॉलर, फेसबुक से अज्ञात नम्बरो पर फर्जी सिमों से कॉल कर जान पहचान वाला बनकर उनके व्हाट्सएप व मो0नं0 पर कॉल कर उनको झांसे में लेकर अवैध रूप से उनके खाते से QR CODE & UPI आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातो में पैसा डलवाकर धोखा धडी से रूपये ठगता हैं ।

*पुलिस कस्टडी में लाये गये अभियुक्त अरशद का पूरा नाम व पता:-*
अरशद पुत्र दीनू निवासी ग्राम देवसेरस थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त अरशद उपरोक्त से बरामदगी का स्थान , दिनांक व समय:-*
स्थान- विष्णु पण्डित का ट्यूवेल नगल सपेरा को जाने वाले कच्चे रास्ते से, दिनांक 17.09.2024 समय 10.40 बजे ।

*अभियुक्त अरशद उपरोक्त से बरामदगी का विवरण:-*
एक मोबाइल वीवो कम्पनी व दो सिम ।

*अभियुक्त अरशद उपरोक्त का आपराधिक इतिहास:-*
1.मु0अ0सं0 476/2019 धारा 397/398/401 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
2.मु0अ0सं0 248/2020 धारा 120बी/420 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
3.मु0अ0सं0 271/2020 धारा 120बी/420 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.मु0अ0सं0 272/2020 धारा 120बी/420 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.मु0अ0सं0 347/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 427, 504, 506 भादवि थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
6.मु0अ0सं0 375/2020 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 332, 342, 353, 504 भादवि व 7 अपराधिक कानून अधि0 थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
7.मु0अ0सं0 325/24 धारा 420/467/468/471 भादवि व 66सी/66डी आईटी एक्ट थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।

*अभियुक्त अरशद उपरोक्त से बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के सदस्यों के नाम :-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद बाबू मिश्र थाना गोवर्धन मथुरा ।
2.उ0नि0 श्री प्रेमकिशोर थाना गोवर्धन मथुरा ।
3.है0का0 1263 राघवेन्द्र सिंह थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
4.का0 1775 जगेश कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
5.का0 1816 गौरव कुमार थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।
6.का0 1160 अर्पित यादव थाना गोवर्धन जनपद मथुरा ।