पंजाब 17 सितम्बर 2024* सीआईए स्टाफ अबोहर ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पवन कुमार को गिरफ्तार किया, एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद दोबारा एक दिन के पुलिस रिमांड पर, दूसरा आरोपी अभी फरार
अबोहर, 17 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, एएसआई विनोद कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पवन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी नागा डेरा बाबा अजीमगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है जबकि उसका दूसरा साथी साजन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गली नं.1 कोठी फैज अबोहर अभी फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पवन कुमार को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दोबारा से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 25 सितम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर26 *पूर्णिया वार्ड 28 की Doctor Z,B,Raza गली में नारकीय स्थिति, सालों से 2 फीट पानी में डूबा है रास्ता*
सुलतानपुर 25.09.2026*गोमती नदी के बढ़े जलस्तर एवं गणेश प्रतिमा विसर्जन के दृष्टिगत सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश–