झांसी17 सितंबर 2024 विमान सम्मेलन में आराध्य देवों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने अपने आप को भाग्यशाली माना।
झांसी। रानीपुर मेला जलविहार पर रात्रि में 16 आराध्य देवों के विमान बिहार को निकले तो बड़ी संख्या में लोगों ने आराध्यो के दर्शन किये। मंदिर के पुजारी व प्रबंधको ने विमानों को आकर्षक ढंग से सजाया था। जल बिहार के लिए जाते समय यहां बाजार में भगवान किशोर जी महाराज व रघुनाथ जी महाराज के विमानो का डोल होता है। श्रद्धालुओं ने डोल कराया। बिहार के पश्चात यहां नवीन सब्जी मंडी में 16 आराध्य देवो के विमान पहुंचे तो पूरा वातावरण मानो धर्ममय हो गया। वहां भगवान के जयकारे लगाये जा रहे थे तथा चारों तरफ शंख झालर की गूंज सुनाई दे रही थी। हजारों की संख्या में लोग विमान सम्मेलन में पहुंचे। विमान सम्मेलन के समय यहां अयोध्या तथा मथुरा वृंदावन जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। विमानों में सजे आराध्य देवों के दर्शन कर लोगों ने अपने को भाग्यशाली माना। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना अयोध्या प्रसाद खरका, पार्षदगणों एवं पुजारियो ने समस्त आरध्य देवों की आरती उतारी। वक्ताओं ने कहा कि यह है अत्यंत पुनीत अवसर है। यहां एक साथ आराध्य देव के दर्शन प्राप्त हो रहे है। यह क्षण धार्मिक नगरी अयोध्या तथा मथुरा वृंदावन से कम नहीं हैं। 16 विमानो के आराध्य देवों में किशोर जी महाराज, रघुनाथ जी महाराज, बड़े जान राय, छोटे जानराय, सीतानाथ महाराज, बिहारी जी संकट मोचन जानकी रमन महाराज, बलदाऊजी महाराज, मिढैया वाले महाराज, करतारिया महाराज, बालाजी महाराज, केदारेश्वर महाराज, विजय राघव महाराज, जानकी वल्लभ महाराज, बलदाऊ जी महाराज, अवध बिहारी जी महाराज, धनुषधारी जी महाराज के विमान थे। विमान सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभासद राजाराम कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर देवेंद्र कुमार खरे, पार्षद मणीन्द्र राय, नितिन कुशवाहा, श्याम ओमरे, रामकिशोर कुशवाहा भगत जी, भागचंद साहू, प्रमोद नौगरईया, संतोष चऊदा, आनंद बरसैया इंद्र कुमार पाराशर, चंद्रप्रकाश सोनी, वैभव चऊदा, सुरेश श्रीवास
आदि उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता सुरेन्द्र कुमार द्विवेदी यूपी आजतक।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,