हमीरपुर7अक्टूबर*आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*
*थाना राठ)सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल, राठ पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को अवैध तमंचा व कारतूस सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*
अवगत कराना हैं कि दिनांक 30.09.2021 को सोशल मीडिया पर अवैध असलहा के साथ 02 युवक का फोटो/वीडियो वायरल हुआ था । जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना राठ पुलिस को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। थाना राठ पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में फोटो/वीडियो का संज्ञान लेते हुये तत्काल कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 07/10/2021 को चरखारी रोड गल्हिया मोड़ से अभियुक्त जितेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल राजपूत को एक अदद तमंचा 315 बोर व अभियुक्त प्रिंस पुत्र विजय सिंह राजपूत से दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्यवाही कर थाना राठ पर क्रमशः मु0अ0सं0- 521/21 व मु0अ0सं0- 522/21 धारा-3/25 आयुध अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
*नाम पता अभियुक्त*
1. जितेंद्र कुमार पुत्र जगतपाल राजपूत निवासी बसरेही थाना कदौरा जनपद जालौन हाल पता रामलीला मैदान कस्बा व थाना राठ जनपद हमीरपुर।
2. प्रिंस पुत्र विजय सिंह राजपूत निवासी बिलगांव डांडा थाना चिकासी जनपद हमीरपुर
*बरामदगी-*
1) 01 अदद तमंचा 315 बोर
2) 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1)उ0नि0 श्री रामकिशन यादव
2)उ0नि0 श्री दारा सिंह
3)का0 अनिल कुमार
4)का0 पंकज कुमार

More Stories
सुल्तानपुर 7 मार्च 26*सुल्तानपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद,गो रक्षा पर दिया बड़ा बयान।
भागलपुर 7 मार्च 26*बिहार दिवस 2026 को लेकर हुई बैठक*
कोलकाता, 07 मार्च 2026:*ऐप बदलना बंद करें! ऑल-इन-वन ‘रेलवन’ ऐप का उपयोग करें! – पूर्व रेलवे ने ‘रेलवन’ ऐप अपनाने का संदेश दिया*