मथुरा01.09.2024*थाना बरसाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मथुरा* आदेशानुसार अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी गोवर्धन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना के कुशल नेतृत्व में थाना बरसाना पुलिस द्वारा द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01.09.2024 समय करीब 11.20 बजे ऊंचागांव बार्डर बैरियर से सुनहरा की तरफ करीब 20 कदम की दूरी पर रोड के बायी तरफ से एक अभियुक्त मनोज पुत्र श्याम निवासी दीवाका थौक नंदगांव थाना बरसाना जनपद मथुरा को मय चोरी की मोटर साईकिल व एक अदद अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया । बरामद चोरी की मो0सा0 के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–*
मनोज पुत्र श्याम निवासी दीवाका थौक नंदगाव थाना बरसाना जनपद मथुरा उम्र करीब 20 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय–*
ऊंचागांव बार्डर बैरियर से सुनहरा की तरफ करीब 20 कदम की दूरी पर रोड के बायी तरफ,
दिनांक 01.09.2024 समय करीब 11.20 बजे
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0सं0 239/2024 धारा 317(5) बीएनएस व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरसाना मथुरा ।
*बरामदगी का विवरण–*
1.एक अदद अवैध चाकू ।
2.एक अदद मो0सा0 हीरो स्पलैन्डर DL7SCP9320
*गिरफ्तार करने वाली टीम–*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना बरसाना मथुरा ।
2.उप निरीक्षक श्री आकाश चौधरी (यू0टी0) थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
3.है0का0 309 चन्द्रप्रकाश थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
4.है0का0 1119 लोकमन सिंह थाना बरसाना जनपद मथुरा ।
5.का0 1163 सुनील कुमार थाना बरसाना जनपद मथुरा ।

More Stories
लखनऊ19अगस्त26* ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों का अंतिम रिजल्ट*
लखनऊ19अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर19अगस्त26*हैलेट में ढाई माह से मेडिकल ठप, आश्वासन के नाम पर औपचारिकता