औरैया6अक्टूबर*पंजाब सिंध बैंक में आग लगने से लाखों का नुकसान*
*एटीएम मशीन के अलावा फुके अन्य उपकरण, दमकल ने पाया काबू*
*औरैया।* स्थानीय फफूंद रोड न्यायालय के समीप स्थिति पंजाब सिंध बैंक में मंगलवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे एटीएम मशीन के अलावा अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गये। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की जवान गाड़ी समेत मौके पर पहुंचे , और अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया। घटना की सूचना पर सीओ फायर व कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
स्थानीय औरैया फफूंद रोड न्यायालय के समीप स्थित पंजाब सिंध बैंक में अज्ञात कारणों से मंगलवार की रात्रि करीब 12 बजे आग लग गई। बैंक के सामने ही स्थित जिलाजज आवास पर तैनात पुलिस जवानों ने आग लगने का नजारा देखा , जिस पर उन्होंने दूरभाष के माध्यम से फायर स्टेशन को सूचना दी। जिस पर फायर ब्रिगेड टीम व फायर सीओ प्रतीक श्रीवास्तव गाड़ी समेत पहुंच गये। फायर अधिकारी की सूझबूझ से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अथक परिश्रम कर आग पर काबू पाया , लेकिन तब तक उपकरण व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में जानकारी लेने पर बैंक मैनेजर आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग का लगना प्रतीत हो रहा है। आग लगने से वायरिंग , एसी , एटीएम मशीन , एटीएम गेट समेत अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गये हैं। आग लगने से करीब 12 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। आगे बताया कि रात करीब 12 बजे आग लग गई थी। आग से हुए नुकसान की चेकिंग की जा रही है। हालांकि बैंक के अंदर रखें दस्तावेज के अलावा केस सुरक्षित बच गई है। आग लगने की सूचना पर देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस तथ्य खंगालने में जुटी हुई है।

More Stories
लखनऊ २ सितंबर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें ……………….*
लखनऊ २ सितंबर २०२६ *बारिश-बाढ़ से बिगड़े हालात, प्रयागराज में अलर्ट, शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली २ सितम्बर २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की 20 बड़ी खबरें: देश-दुनिया में बड़े उलटफेर: देश और राज्यों से इस वक्त की बड़ी खबरें