June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मथुरा29अगस्त24*स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिप्रा सक्सैना और डा. सपना राजपूत गर्भवती और महिला मरीजों को दी अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी।

मथुरा29अगस्त24*स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिप्रा सक्सैना और डा. सपना राजपूत गर्भवती और महिला मरीजों को दी अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी।

मथुरा29अगस्त24*स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. शिप्रा सक्सैना और डा. सपना राजपूत गर्भवती और महिला मरीजों को दी अच्छे स्वास्थ्य की जानकारी।

केएम हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं सहित आम महिला मरीजों को रहे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

महिलाओं में एनीमिया की समस्या फास्ट फूड के ज्यादा सेवन से बढ़ रही है : केएम

केएम हॉस्पिटल में स्त्री रोग विभाग बना गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान

सभी महिलाओं को करानी चाहिए खून की जांचः डा. इला अग्रवाल

मथुरा। महिलाओं में एनीमिया की समस्या बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। गर्भवती महिलाओं से लेकर आम महिलाओं को खून की जांच कराते हुए शरीर में खून की मात्रा का संतुलित रखना बहुत जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि ज्यादातर महिलाओं द्वारा फार्स्ट फूड के सेवन से पोषक तत्वों की मात्रा बेहद ही कम होती जा रही है। केएम हॉस्पिटल के डाक्टर्स आम महिलाओं सहित गर्भवती महिलाओं को स्वस्थ्य के प्रति निरंतर जागरूक कर रही है।
केएम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में इन प्रकार की समस्याओं को लेकर आने वाली महिलाओं को स्त्रीरोग विभाग की वरिष्ठ चिकित्सक डाक्टर धन सिंह, डा. इला अग्रवाल, डा. शिप्रा सक्सैना एवं डा. देवयानी, डा. सपना राजपूत निःशुल्क इलाज के साथ खून की कमी से बचने की जानकारी तथा गर्भवती महिलाओं को एनीमिया समस्या से निजात दिलाने हेतु उपाय बता रही हैं।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डाक्टर्स टीम ने बताया कि महिलाओं में खून की कमी मासिक रक्तस्राव के कारण देखी जा रही है। आयरन, फोलिक एसिड और विटामिनी बी 12 जैसे पोषक तत्वों के साथ सही मात्रा में खानपान न होने के कारण महिलाओं में यह समस्या उत्पन्न हो रही है। वहीं अक्सर महिलाएं 8-9 प्रतिशत हीमोग्लोबिन को अपने शरीर के लिए उचित मानती है लेकिल यह गलत है, हर महिला में खून की मात्रा 11 से 12 प्रतिशत रहनी चाहिए। उन्होंने बताया महिलाएं हरी सब्जियां, मौसमी फल, दालें और सलाद के स्थान पर फास्ट फूड का ज्यादा सेवन कर रही हैं। लेकिन पर्याप्त मात्रा में शरीर में खून नहीं बन रहा है।
केएम के मेडीसन विभाग के डा. अतुल ठाकुर ने बताया रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में एनीमिया से ग्रसित आ रहे हैं। अपने आहार में आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन सी, विटामिन बी 12 और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्वों को शामिल करें। पालक, अंडा, मांस, ड्राईफ्रूट, फल, दालें, अनाज आदि का सेवन करें। नियमित रूप से व्यायाम करें और पर्याप्त नींद लें। समय पर खाना खाएं और तम्बाकू व अल्कोहल से दूरी बनाएं।

खून की कमी के लक्षण
शरीर में थकान और कमजोरी
सांस लेने में परेशानी होना
बुखार के साथ शरीर में कम्पन
त्वचा में सूखापन और सूजन होना
सिरदर्द और नींद नहीं आना
मांसपेशियों और नसों का दुर्बल होना
धड़कन तेज होने से बैचेनी
चक्कर और कभी कभी उलटी होना
भूख कम लगना, खाने में स्वाद न लगना
खून की कमी से बचने के उपाय

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.