पंजाब5अक्टूबर*नगर कांग्रेस द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में डॉ. हरभजन सिंह बहल को किया सम्मानित
अबोहर, 4 अक्टूबर (शर्मा): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नगर कांग्रेस द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर कांग्रेस द्वारा सांझी सियासत सांझी विरासत’ सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सहकारिता मंत्री चौ. सज्जन कुमार जाखड़, राज जाखड़ व स्थानीय कांग्रेस प्रभारी संदीप जाखड़ विशेष रूप से पहुंचे व कांग्रेस पार्टी के शहर व गांव से करीब 130 वयोवृद्ध कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. हरभजन सिंह बहल को सम्मानित किया गया। उनके साथ उनके भाई सुरिंद्र बहन रिटायर्ड एसडीओ बिजली बोर्ड, पौता एकम बहल भी मौजूद थे। इस मौके मेयर विमल ठठई, सीनियर डिप्टी मेयर गनपत राम, डिप्टी मेयर राज कुमार निरानीया, अतिंदरपाल सिंह, लाली शर्मा, पुनीत अरोड़ा सोनू, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, देवी लाल, अनिल कामरा, संदीप ठठई, पार्षद रेणू बाला, हरिन्द्र बेदी, राजिंद्र जुलाहा, इम्पू्रवमैंट ट्रस्ट के चेयरमैन अनिल नागपाल व सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
फोटो:1, डॉ. हरभजन सिंह बहल को सम्मानित करते संदीप जाखड़
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*छात्र का हुजूम उतरे सड़क पर छात्रों ने मचाया बवाल,कई वाहनों को किया तोड़फोड़,
लखनऊ25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली25जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर*🔳 दोपहर_समाचार 🔳*