फर्रुखाबाद27अगस्त24*आम के बाग में पेड़ से लटके मिले दो सहेलियों के शव,
जन्माष्टमी पर मंदिर गई थीं दोनों फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर गांव में दो युवतियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दरअसल, आम के बाग में दो सहेलियों के शव एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। सुबह बाग पर पहुंचे ग्रामीण ने शव लटकते देखे, तो अन्य लोगों को सूचना दी।
वहीं, जानकारी होने पर परिजन भी पहुंचे, तो फंदे पर बेटियों को लटका देख दंग रहे गए। सूचना पर पुलिस अधीक्षक भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतक युवतियों के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर दोनों युवती कल मंदिर पर गईं थीं। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने बुआ के घर रुकने की आशंका जताई थी। सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। NBD NEWS

More Stories
मथुरा 25 जुलाई 26 थाना हाईवे के बाजना गांव में कुएं से अवशेष और अस्थि बरामद पुलिस जांच में जुटी*
अयोध्या25जुलाई26*ग्राम पंचायत कोटरा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के लाइसेंस के संबंध में दिया गया मांगपत्र
कौशाम्बी25जुलाई26*उपजिलाधिकारी ने समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्या*