रायबरेली5अक्टूबर*सर्वसम्मति से छोटेलाल को अध्यक्ष व ज्योति प्रकाश अवस्थी को बनाया गया महामंत्री
महराजगंज /रायबरेली
महराजगंज बार एसोसिएशन की एक बैठक अधिवक्ता संघ सभागार में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से छोटेलाल को अध्यक्ष व ज्योति प्रकाश अवस्थी को महामंत्री निर्वाचित किया गया। उपस्थित अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष व महामंत्री को फूल माला पहनाकर बधाई दी। बताते चलें कि अधिवक्ता संघ सभागार में महराजगंज बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं द्वारा एक बैठक आहूत की गई, जिसमें संरक्षक गिरीशचंद्र शुक्ला व अध्यक्ष छोटेलाल महामंत्री ज्योति प्रकाश अवस्थी वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम, उपाध्यक्ष बी के त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी राधेश्याम, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह को सर्वसम्मति निर्विरोध निर्वाचित किया गया। तथा मनोनयन के बाद अधिवक्ता बंधुओं ने एक-दूसरे को फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करा कर बधाई दी। इस मौके पर शिवसागर अवस्थी, विद्यासागर अवस्थी, सुरेश श्रीवास्तव , प्रदीप श्रीवास्तव, सत्यप्रकाश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, इम्तियाज अली, राजेश शुक्ला, मनीष तिवारी, अमित शुक्ला, पंकज श्रीवास्तव, अवधेश लोधी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

More Stories
लखीमपुर खीरी2जून2026*3 साल के बच्चे के गले में फंसा 5,रू का सिक्का, डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाये निकाला बाहर
लखनऊ2जून2026*मोहनलालगंज के बेटे ऋषिकांत ने उत्तराखंड में राज्य कर अधिकारी बन बढ़ाया प्रदेश का मान
कौशाम्बी2जून2026*भीषण गर्मी के चलते मधु प्रिंटिंग प्रेस की ओर से लोगों को पिलाया गया शरबत*