औरैया5अक्टूबर*आप ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा*
*औरैया।* आम आदमी पार्टी की पदाधिकारियों ने सोमवार को लखीमपुर में हुई किसानों की मौत को लेकर माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि लखीमपुर में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे 4 किसानों की केंद्रीय राज्य मंत्री के समर्थकों के वाहन से रौंदकर हत्या कर दी गई है। उपरोक्त घटना को लेकर समूचा देश सन्न रह गया है।
आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यालय पहुंचकर जिला अधिकारी के पद नेम महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान को सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पिछले 10 महीने से देश का अन्नदाता किसान धरने पर बैठा हुआ है। 650 किसानों ने या तो आत्महत्या कर ली है या गोलियों से भून दिया गया है। देश की सरकार से उनकी एक ही मांग है , कि इन तीनों काले कानूनों को वापस लिया जाए। यह काले कानून किसानों की मौत का फरमान हैं। इसमें पूंजी पतियों को फसलों के भंडारण के असीमित अधिकार दिये गये हैं। इसके चलते जमाखोरी और कालाबाजारी बढ़ेगी। इसके अलावा आम अन्नदाता की स्थिति सुधरने की बजाय और बिगड़ जाएगी। पूंजीपतियों के खजाने की वृद्धि होगी। इन कानूनों के तहत की गई कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग की व्यवस्था से एक तरह से जमीदारी प्रथा फिर वापस हो जाएगी। किसान चाहते हुए भी अपने खेतों पर मनमाफिक खेती नहीं कर पाएगा। इसके अलावा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलता भी नहीं दिख रहा है। इन्हीं आशंकाओं को लेकर देशभर के अन्नदाता इन कानूनों का विरोध कर रहे हैं। किसान अपने अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन सरकार इन किसानों का सम्मान करने की जगह खालिस्तानी , पाकिस्तानी , गुंडा और मवाली कहकर लगातार अपमानित करने का काम कर रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्रीय राज्य मंत्री के समर्थकों द्वारा गाड़ियों से कुचल दिया गया। सूचना मिली है , कि उस गाड़ी पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बेटा सवार था। आंदोलनकारी 4 किसानों की हत्या में उसकी संलिप्तता है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरा देश सन्न रह गया है। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव हेमंत पोरवाल , महिला विंग जिलाध्यक्ष एडवोकेट सरिता कर्ण , औरैया विधानसभा अध्यक्ष अशोक त्यागी , जिला उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी व पूर्व औरैया विधानसभा अध्यक्ष संजय कुमार आदि लोग शामिल रहे।

More Stories
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*रुदौली-मवई में हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में विधायक ने बच्चों को वितरित की शैक्षिक सामग्री
अयोध्या 17 फ़रवरी 26*नेवरा में फर्जी निवास’ का खेल? घुमंतू नाम जोड़ने के आरोप पर प्रशासन की जांच
बाँदा 17 फ़रवरी 26*अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई सलामी