मथुरा26अगस्त24*जिला युवा कल्याण अधिकारी ने राज्य स्तर की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पहले स्थान पर किया कब्ज़ा
मथुरा से रिपोर्टर लक्ष्मी शर्मा यूपीआजतक
नेशनल प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है चयन
मथुरा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने गत 22 व 23 अगस्त को मेरठ जनपद के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित सिविल सर्विसेज की राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल अधिकारी प्रेम शंकर गौतम ने बताया कि प्रतियोगिता में अधिकारी व कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पहले स्थान पर कब्ज़ा किया। उनका चयन आगामी नेशनल प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है।जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकासदल अधिकारी प्रेम शंकर की जीत पर युवक मंगल दल जौनाई के अध्यक्ष पंडित दीरज पचौरी, युवक मंगल दल छटीकारा के अध्यक्ष ठाकुर पवन राजावत ने ख़ुशी जाहिर करते हुए अधिकारी का जल्द भव्य सम्मान करने को कहा है।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।