मथुरा26अगस्त2024* मथुरा के वार्ड 42 क्षेत्र में गंदगी का दृश्य
मथुरा से रिपोर्टर लक्ष्मी शर्मा की रिपोर्ट यूपीआजतक
नगर निगम नहीं दे रहा सफाई अभियान पर ध्यान नगर वासी गंदगी में रहने को मजबूर, सीएम से शिकायत
मथुरा । थाना गोविंदनगर के अंतर्गत वार्ड नंबर 42 में निवासरत,लाला अग्रवाल,सुमित शर्मा,अंश यादव,सुनील यादव,जयअग्राल ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि लंबे समय से नगर निगम द्वारा वार्ड में सफाई नहीं कराई जा रही है। जिससे चारों तरफ गंदगी का आलम है। वार्ड मेंबर अबरार कुरेशी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अचरज की बात है कि जन्माष्टमी के महापर्व पर भी सफाई नहीं की गई है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ भी दो दिन के दौरे पर जनपद आए हुए हैं। शिकायत कर्ताओं ने मुख्यमंत्री से लापरवाह नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई कर सफाई अभियान पर जोर देने की मांग की है।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।