औरैया5अक्टूबर*मामूली विवाद में मारपीट कर किया लहूलुहान*
*औरैया।* कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर मोहल्ला रहमतगंज में सोमवार की सुबह नामजद लोगों ने मामूली विवाद में एक युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
कस्बा खानपुर मोहल्ला रहमतगंज निवासी इमरान खान 35 वर्ष पुत्र शमाउल्ला खाँन सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने घर के दरवाजे पर था। उसी समय मोहाल के ही जय नरायण एवं उसका पुत्र मनीष आ गये , और मामूली विवाद को लेकर गाली- गलौज करने लगे। जब उसने गालियां देने का विरोध किया , उसी समय उपरोक्त पिता पुत्र ने उसे धारदार हथियार से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट के दौरान युवक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए कोतवाली में तहरीर दी गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में मौजूद युवक के बाबा शमीउल्ला पुत्र रमजान खाँन ने बताया कि रविवार को किसी बात को लेकर उसके नाती के साथ उपरोक्त विपक्षीगणों का मामूली वाद विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह सोमवार को विपक्षियों को समझाने गया हुआ था, तभी उपरोक्त पिता पुत्र ने उसके नाती के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मिनी पीजीआई सैफई रेफर कर दिया।

More Stories
नई दिल्ली 3सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇
बांदा 3 अगस्त 26लगातार बारिश से परसौड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात*
भागलपुर 3 सितंबर 26*स्वर्ण पदक विजेता रौनक राज का भागलपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत