सबौर भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक
सबौर भागलपुर बिहार * २५/०८/२४* प्राकृतिक खेती पर एक विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
कृषि विज्ञान केंद्र, सबौर, भागलपुर में 24-25 अगस्त 2024 को प्राकृतिक खेती पर एक विशेष दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में निदेशक अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह और कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण में किसानों और कृषि छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती के लाभों और इसे अपनाने के तरीकों पर चर्चा करना था। निदेशक अनुसंधान ने अपने संबोधन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और इसे अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के लाभों को समझने और उसे अपने खेतों में लागू करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशकों और भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दूसरे दिन किसानों और कृषि छात्रों को जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, दसपर्णी अर्क, और नीमास्त्र जैसे प्राकृतिक और जैविक साधनों की निर्माण विधियों को सिखाया गया। ये विधियाँ न केवल फसलों की वृद्धि को बढ़ावा देती हैं बल्कि उन्हें रोगों और कीटों से भी बचाती हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ पर्यावरण और मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखना भी था। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ॰ ममता कुमारी, डॉ॰ मो॰ ज्याउल होदा, डॉ॰ पवन कुमार और डॉ॰ मनीष राज मौजूद रहे। इस दौरान किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और प्राकृतिक खेती के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की।

More Stories
सिलीगुड़ी26अप्रैल26*2 साल पहले भागी थी पत्नी•••वोट डालने पहुंची•••5 घंटे से घात लगाए पति ने धर-दबोचा••••!*
भागलपुर26अप्रैल26*अधिवक्ता आलय बनर्जी एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता कुमोद कुमार के साथ पत्रकारों ने रखा अपना पक्ष
भागलपुर26अप्रैल26*स्मार्टसिटी भागलपुर की बेटी राजकुमारी नई दिल्ली में डॉक्टरेट ऑफ लॉ उपाधि से हुई अलंकृत*