अनूपपुर25अगस्त24*चौकी फुनगा के द्वारा अवैध कबाड़ का संग्रहण एवं परिवहन करने पर 02 आरोपी गिरफ्तार,
पुलिस ने 252 टन अवैध कबाड़ एवं एक पिकअप वाहन कुल कीमत लगभग 85.2 लाख रुपये किया जप्त
अनूपपुर (ब्यूरो राजेश शिवहरे)थाना कोतवाली में दिनांक 24.08.2024 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोड़ी, नेशनल हाईवे 43 साईं धरमकांटा के पास बने बड़े से गोडाउन में भारी मात्रा में अवैध रुप से कबाड़ विक्रय हेतु संग्रहण करके रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली के उनि. संजय खलखो के द्वारा थाना कोतवाली की टीम को तस्दीक हेतु मुखबिर से बताये स्थान पर रवाना किया गया। मौके पर पहुंच कर थाना कोतवाली की टीम के द्वारा गोडाउन तस्दीक किया गया तस्दीक में भारी मात्रा में अवैध कबाड़ लगभग 250 टन कीमत 80 लाख रुपये पाया गया। कोतवाली पुलिस के द्वारा अवैध कबाड़ को अपने कब्जे में लेते हुए गोडाउन को सील कर थाना कोतवाली में धारा 106 बीएनएसएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
इसी अनुक्रम में चौकी फुनगा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन क्र. एमपी 65 जीए 1109 में दो व्यक्ति बदरा की ओर चोरी का कबाड़ लोड कर अनूपपुर की ओर जा रहे है। मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी फुनगा उनि. सुमित कौशिक के द्वारा अपनी टीम के साथ नेशलन हाईवे 43 में घेराबंदी कर वाहनो की चेकिंग प्रारंभ की गयी। इसी दौरान बदरा से अनूपपुर को ओर एक सफेद रंग की पिकअप आता हुआ दिखाई दिया जिसे रोककर वाहन की तलाशी ली गयी जिसमें चालक धर्मेन्द्र सिंह महरा निवासी अनूपपुर एवं साथ में मों. राशिद निवासी धनपुरी जिला शहडोल बैठें थे। वाहन में भारी मात्रा में कबाड़ लोड था। पुलिस के द्वारा कबाड़ एवं पिकअप वाहन के संबंध में दस्तावेज मांगने पर कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया। जिस पर फुनगा पुलिस के द्वारा उक्त वाहन एवं लगभग 02 टन अवैध कबाड़ कुल कीमत 5.20 लाख रुपये जप्त कर धारा 35(1)ड, बीएनएसएस, 303(2), 317(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना कोतवाली के उनि. संजय खलखो, सउनि. सुखीनंद यादव, सउनि. संतोष वर्मा, आर. प्रकाश तिवारी, प्रआर.(चा.) दिनेश पाटिल एवं चौकी फुनगा प्रभारी उनि.सुमित कौशिक, सउनि. कोमल अरजरिया, आर. राकेश कनासे, आर. मोतीराम एवं आर. वीर सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
More Stories
मथुरा 20 अक्टूबर 26*विजयदशमी पर रावण दहन का विरोध, ओमवीर सारस्वत एडवोकेट ने की दशानन की महाआरती
मथुरा 20 अक्टूबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया गया ।*
सहारनपुर 20 अक्टूबर 26*पटाखा छोडने वाली 02 बुलट मोटरसाइकिलो को कब्जे में लेकर अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट मे किया गया सीज….*