*लोकेशन- रूड़की*
*संवाद्दाता- अरशद हुसैन (8077032828)*
हरिद्वार रुड़की24अगस्त24*युवती ने सगी माँ पर लगाए शारीरिक शोषण करवाने के आरोप,पत्रकार वार्ता कर लगाई गुहार*
एंकर- माँ बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला रूड़की से सामने आया है जहाँ लड़की ने पत्रकार वार्ता करते हुए अपनी सगी माँ पर यौन शोषण करवाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि माँ ने अपने स्वार्थ के लिए दूसरी शादी की और फिर अपने दूसरे शौहर से अपनी ही बेटी का यौन शोषण करवाया। ये घिनौनी हरकत यही तक नही रुकी बल्कि उसकी अश्लील वीडियो भी बनवाई गई जिसके बाद लड़की को ब्लैकमेल किया जा रहा है। युवती ने पुलिस से गुहार लगाई है साथ ही मीडिया से इंसाफ दिलाने की मांग की है।
रुड़की प्रेस क्लब भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में युवती ने बताया कि उसकी मां ने तकरीबन छह साल पहले उसके पिता से तलाक लेकर एक व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर दिया था जिसके साथ वह कुछ दिन रही और उस व्यक्ति ने उसके साथ भी शारीरिक शोषण किया। आरोप है कि उसके बाद उसकी माँ ने जयपुर राजस्थान में एक चिकित्सक से शादी कर ली और फिर उस चिकित्सक के साथ उसके जबरन शारीरिक संबंध भी बनवाए साथ ही अन्य से भी उसे संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। युवती का आरोप है कि उसकी अश्लील वीडियो बनाई गई जिसके बाद उसे ब्लैकमेल किया गया। युवती ने बताया कि वह किसी तरह से भागकर रुड़की आ गई और अपने एक अंकल के साथ उनके घर रहने लगी। कुछ दिनों पहले एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर उसकी मित्रता हुई जिसकी खबर उसकी मां को लग गई। आरोप है कि मां ने उस युवक के साथ शादी करवाने की बात कही और उसके साथ घूमने फिरने को कहा। युवती का आरोप है कि उसकी मां ने युवक को पैसे देकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ भी शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। युवती का आरोप है कि उसकी मां और युवक उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। इसके साथ ही जिन लोगों ने रुड़की में उसे शरण दी उनके घर आकर उनके साथ अभद्रता और जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। युवती ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रही है लेकिन इस प्रकार की घटनाओं से उसका भविष्य अधर में लटका हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर युवती ने पुलिस को भी तहरीर देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
*बाईट- नर्गिस (पीड़ित युवती)*
*बाईट- मुख्तार अहमद (पीड़ित युवती के परिचित)*

More Stories
कानपुर नगर11अगस्त26*घाटमपुर CHC से बच्चा ले जाने के मामले में बड़ा खुलासा! SDO समेत 2 गिरफ्तार |
रीवा11अगस्त26*, शातिर अपराधी लोहे का धारदार चाकू सहित गिरफ्तार ,कार भी जप्त , आरोपी के पूर्व से है 22 आपराधिक मामले*
मथुरा 11 अगस्त 26* श्रावण मास में सुरक्षा के दृष्टिकोण गोपेश्वर महादेव वृंदावन एवं भूतेश्वर महादेव मथुरा का निरीक्षण एवं भ्रमण किया*