वृन्दावन से लक्ष्मी शर्मा की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
मथुरा24अगस्त24*वृंदावन नगर की चैतन्य विहार कालोनी में दिनदहाड़े लूटकांड
मथुरा। वृंदावन नगर की चैतन्य विहार कालोनी में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाशों द्वारा नौकर को बंधक बनाकर तिजोरी लूट ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत जॉनी गोस्वामी का चैतन्य विहार कालोनी फेज टू में मकान है। घटना के समय गोस्वामी परिवार घर में मौजूद नहीं था। सुबह करीब दस बजे चार लोग मकान में घुसे और नौकर से मकान मालिक के बारे में पूछते हुए नौकर को बंधक बना लिया। नौकर को बांधने के बाद चारो युवक मकान की दूसरी मंजिल में रखी भारी भरकम तिजोरी को उठा लाए और अपने साथ ले गए। कुछ बाद नौकर ने किसी तरह बंधन मुक्त होकर पड़ोसियों को घटना से अवगत कराया। इधर सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
More Stories
आजमगढ़24 सितम्बर 26*एसएसपी डॉ अनिल कुमार की मानवता से भरी पहल, बेसहारा बेटियों को लिया गोद,
मुजफ्फरनगर24 सितंबर 26*छपार के रामपुर गांव में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में बिस्तर पर मिला शव
मथुरा 24 सितंबर 26*थाना वृन्दावन पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गया गिरफ्तार ।*