अयोध्या23अगस्त24*पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन जी ने जनपद अयोध्या गुप्तारघाट, जमथरा में निषाद लोगो से मुलाकात की
आज पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन जी ने जनपद अयोध्या गुप्तारघाट, जमथरा में रहने वाले सैकड़ों निषाद परिवार के लोगों से मुलाकात की,नाव चलाने वाले गोताखोर साथी जो गुप्तारघाट में नाव चलाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं, अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। जनपद अयोध्या(फैजाबाद) प्रशासन द्वारा उनके नाव चलाने पर रोक लगा दी गयी है ।
चार अगस्त से लगातार नाव का संचालन बंद है, परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं, सभी निषाद परिवार, नौजवान भुखमरी के कगार पर हैं, पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पांडे पवन जी ने प्रशासन से और भारतीय जनता पार्टी की सरकार से माँग करते हुए कहा कि इन पर जुर्म-ज़्यादती बंद करें, इनको नाव चलाने की अनुमति दे जिससे इनके परिवार का जीवन यापन ,भरण – पोषण सुचारू रूप से हो सके, निषाद समाज के परिवारों के पेट पर लात मारना बंद करें।
समाजवादी पार्टी निषाद समाज के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और इनके हक और अधिकार की लड़ाई को लड़ेगी।

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन